रेस्टोरेंट में शराब परोस रहा संचालक रंगे हाथ देघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा, संचालक गिरफ्तार।
भिकियासैंण/स्याल्दे। देघाट पुलिस ने वल्मरा बाजार में शराब परोस रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज सोमवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान वल्मरा बाजार में 1 युवक कुलदीप सिंह मनराल को अपने रेस्टोरेंट में अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मार्का मैकडवल न. 1 बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
कुलदीप सिंह मनराल उम्र 30 वर्ष पुत्र जगत सिंह मनराल निवासी ग्राम सिमलगुना थाना देघाटअल्मोड़ा है।
पुलिस टीम का नाम –
1- हेड कानि. महेन्द्र कुमार
2- कानि. श्री नीरज बिष्ट शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







