अल्मोड़ा पुलिस की महिला थाना टीम ने नगर में भटक रही महिला को उसके परिजनों से मिलाया, घर में परिजनों से होकर निकली थी नाराज।
अल्मोड़ा। विगत दिनांक 11.04.2024 को डायल 112 से महिला थाना अल्मोड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला शिखर तिराहे के पास काफी समय से इधर-उधर घूमती दिखाई दे रही है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना अल्मोड़ा में लाया गया। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों के बारे जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया। महिला ने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर आयी थी, जिस पर महिला व उसके परिजनों की काउंसलिंग की गयी, तत्पश्चात् महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने महिला थाना पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही/काउंसलिंग की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







