भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा FIR No. 43/2023 एनडीपीएस एक्ट में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अनोद कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी जसकोट थाना सल्ट जनपद अल्मोड़ा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम में –
1- उपनिरीक्षक गंगा राम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हेड कॉन्सटेबल शमीम अहमद
3- रि. कॉन्सटेबल आशीष कुमार जोशी शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *