अल्मोड़ा व चमोली जिले के सीमान्त क्षेत्र में दुर्गा देवी मंदिर में लगा भव्य मेला।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे से 30 किमी दूर चंथरखाणी ग्राम सभा के अंतर्गत दुर्गा देवी का मन्दिर स्थित है, जहाँ पौराणिक काल से वैसाख 2 गते मेला लगता है। मालूम हो यह स्थल दो जिलो के मध्य स्थान पर स्थित है। चमोली व अल्मोड़ा मंदिर आज भी वैसा ही है, इसका विकास नहीं हो पाया जब कि यह स्थान इतनी ऊंचाई पर चरों ओर बुराँश व बाँज का जंगल बीच में एक विशाल मैदान व मनोरम जगह पर स्थित है लेकिन दो जिलो के मध्य में माता के मंदिर का विकास नहीं हो पाया जब कि कर्णप्रयाग व सल्ट विधान सभा में आता है, जहाँ के विधायक महेश जीना व अनिल नौटियाल है लेकिन आज तक कोई भी इस क्षेत्र में नही पहुंचा जबकि सल्ट विधायक जी ने चन्थरखाड़ी तक रोड बनाई है।

स्थानीय लोगों कि माने तो कभी मेले में हजारो कि तादात में श्रद्धालु आते थे लेकिन पलायन ने सभी कुछ खत्म कर दिया है। यह भी बताया कि 1935 में इस मंदिर कि स्थापना हुई तब से आज तक इस तरह मेला लगता है। मेले में 20 से 25 ग्राम सभा के लोग पहुंचते है व सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी होते है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, मोहन खन्ना, कोषध्यक्ष हरी सिंह, मुख्य अतिथि बाला दत्त शर्मा, दलवीर सिंह रावत, हरीदत्त बलोदी, दिनेश लोहनी, त्रिलोक बेलवाल, गोविन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान तल्ला कल्याणा चमोली, मोहन अग्निहोत्री चमोली आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *