बच्चों के माध्यम से सभी से मतदान करने को की गई अपील।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के बच्चों द्वारा 18 वर्ष के युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। मतदान करने हेतु कुमाँऊनी लोकगीत, स्लोगन, रैली, मतदान शपथ के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित कर मत देने की अपील की गयी। इस मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला (स.अ.) द्वारा किया गया।

इस मतदाता जागरुकता के माध्यम से सभी बच्चों को लोक सभा चुनाव व मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी बच्चों से अपील की गई कि वे 19 अप्रैल को अपने – अपने घर के 18 साल से ऊपर के सभी मतदाताओं को अपना वोट देने हेतु प्रेरित करेंगे। सभी बच्चों द्वारा अपने घर के सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों में भेजने में सहयोग करने की शपथ ली गयी।

इस मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों व भोजनमाता द्वारा भी अपना मत देने को शपथ ली गयी। कृपाल सिंह शीला द्वारा सभी बच्चों को मतदान संबंधित कुमाउनी गीत, स्लोगन, व मतदाता जागरुकता रैली के माध्यम से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक अभिषेक मैखुरी, गीता देवी, देवन्ती देवी, ज्योति देवी, पुष्षा देवी व समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *