जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट में पहुँचकर कंट्रोल रुम का किया निरीक्षण।

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट में इलेक्शन के कंट्रोल रुम पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, जिला कॉन्टैक्ट सेंटर, सी विजिल, वेब कास्टिंग आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधितों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आज मतदान दिवस पर सभी गतिविधियों पर खास नजर रखी जाएं, उन्होंने वेब कास्टिंग कंट्रोल रुम के प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी कैमरों की निगरानी की जाएं। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए संबंधितों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्बाध रुप से संचालित हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं, उन्होंने पोल डे मॉनिटर सिस्टम को भी सुचारु रुप से संचालित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *