लालकुआं क्षेत्र में चोरी/नकबजनी की घटनाओं में शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात हुए बरामद।
हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनांक 04.03.2024 को वादी मुकदमा हेम चन्द्र जोशी पुत्र श्री रेवाधर जोशी निवासी ग्राम डुंगरपुर लालकुआं द्वारा थाना लालकुआं में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा पर वादी के घर का ताला तोड़कर घर के अन्दर से मंगल सूत्र, कंगन, घड़ियां, पायल तथा एक अदद एन्ड्रोइड फोन आदि चोरी कर लिया गया, जिसके आधार पर थाना लालकुआं पर मुकदमा एफआईआर 50/24, धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ.नि. गौरव जोशी को सुपुर्द की गई।
➡️ दिनांक 18/4/24 को वादी श्री चन्दन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. श्री भवान सिंह बिष्ट निवासी दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड़ लालकुआं द्वारा भी अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे ज्वैलरी, मांगटीका, मंगलसूत्र, कनफूल, नथ आदि चोरी कर ले जाना दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर भी थाना लालकुआं पर मु. एफआईआर नम्बर 112/24 धारा 380 भादवि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. गौरव जोशी के सुपुर्द की गयी।
पुलिस कार्यवाही में श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में घटित उपरोक्त नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण करने हेतु संबंधितों को सख्त निर्देश दिए गए, जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण एवं डी. एस. फर्त्याल के कुशल नेतृत्व में अभियोगों के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे लगभग 200-300 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए अभियुक्तगणों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए मुखबिर मामूर किये गये। दिनांक 19.04.2024 को पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि साहब एक पति-पत्नी का जोड़ा लक्ष्मी मंदिर के पास आने-जाने वाले लोगों को एक सोने का लॉकिट दिखाकर बिना बिल के सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहे हैं, जिस पर चोरी की माल बेचने पर शक होने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहले एक पेड़ के नीचे एक पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया। दोनोंकी तलाशी करने पर पुरुष की जेब में एक पर्स में एक अदद एटीएम कार्ड एसबीआई कार्ड चन्दन सिंह मय एक डायरी कागज में पेन से लिखा बरामद हुआ।
महिला की तलाशी में एक पर्स में एक लॉकेट पीली धातु का बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तगणों को थाने पर लाकर नकबजनी की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा थाना लालकुआं पर पंजीकृत मु. एफआईआर नम्बर 50/24 तथा मु. एफआईआर नम्बर 112/24 से सम्बन्धित उपरोक्त घटना को कारित करना बताया। अभि. गणो की निशानदेही पर अभि. मुनेन्द्र सिंह के घर से एक अदद लेपटॉप LENEVO मार्का मय एक अदद चार्जर एवं नकबजनी में प्रयुक्त औजार एक अदद कटर मशीन POWER TOUCH मार्का मय ब्लेड, 13 अदद ब्लेड गोल, एक अदद छेनी, 2 अदद कटर प्लासनुमा छोटे-बड़े, एक अदद प्लास, 2 अदद हेक्सा ब्लेड, 2 अदद हथौड़ी, चाबी 10-11 नंबर 01 अदद, एक अदद लोहा रोड मय हुक तथा अभि. अनुष्का से एक अदद नथ, एक अदद मांगटीका मय चैन, एक जोड़ा कनफूल, समस्त पीली धातु व मंगलसूत्र के 6 दाने पीली धातु, एक अदद मोबाईल फोन Karbonn मार्का, 2 जेन्टस 1 लेडीज घड़ी और चांदी का एक सिक्का, चैक बुक और आधार कार्ड और रु 40,000/- बरामद किए गए।
अपराध करने का तरीका –
अभि. गण मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू यादव एवं अनुष्का चन्देर बिहार दिल्ली के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में गोपीपुरम हल्दूचौड़ में किराये के मकान पर पति-पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। अभि. गण द्वारा हल्दूचौड़ पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थायी दुकान लगायी थी। दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने अपने आसपास के इलाके में स्थित बंदघर जिसमें ताले लगे हो उनको दिन के समय चिन्हित किया जाता हैं। अभि. मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू यादव अपनी पत्नी अनुष्का को साथ लेकर दिन के समय आस-पास के क्षेत्र की बंद घरों को देख लेता था। अभि. मुनेन्द्र सिंह उर्फ निक्कू ऐसे चिन्हित बंद ताले लगे घर में रात्रि में अपने पास रखें हुए औजारों से हालात के अनुसार या तो ताला तोड़कर या कुंडा खोलकर या जाली या खिड़की काटकर अंदर घुस जाता था और उसकी पत्नी बाहर लोगों पर निगरानी करती थी। उसके बाद चोरी करके चोरी में मिले सामान को छोटे-छोटे टुकड़ों में धीरे-धीरे कर-कर बेचते रहते थे व चोरी करने के कुछ दिनों बाद ही उसी इलाके में अपना कमरा बदलकर रहते थे।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तों में –
1- मुनेन्द्र सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र राकेश चंद्रपाल निवासी A76 गली नं. 10 चंदेरविहार मंडावली पूर्वी दिल्ली हाल – ख्यालीराम जोशी निवासी गोपीपूरम हल्दुचौड़ थाना लालकुआं जिला नैनीताल
2- अभियुक्ता श्रीमती अनुष्का पत्नी मुनेंद्र सिंह पता उपरोक्त।
बरामदगी में –
थाना लालकुआं पर पंजीकृत मु. एफआईआर नम्बर 50/24 से सम्बन्धित बरामदगी माल का विवरण (कीमती 1,00000/–)
▪️ 500 रुपया के 80 नोट कुल 40,000/-
▪️ 1 अदद मंगलसूत्र के 6 दाने पीली धातु के
▪️ एक मोबाईल फोन
▪️ एक अदद चांदी का सिक्का
▪️ चैक बुक, आधार कार्ड
▪️ 2 अदद घड़ी पुरुष
▪️ एक अदद महिला घड़ी
थाना लालकुआं पर पंजीकृत मु. एफआईआर नम्बर 112/24 से सम्बन्धित बरामदगी माल का विवरण (कीमती लगभग 2,50,000/–)
▪️ एक अदद लॉकेट पीली धातु मय पर्स
▪️ एक एटीएम एसबीआई कार्ड नंबर 45915600 6795 8199 वैलिड 04/26 CHANDAN S BISHT
▪️ एक डायरी कागज में NEW ATM PIN 1357 Date 27/5/21 (Papa New Pin) पैन से लिखा हुआ
▪️ एक अदद नथ
▪️ एक अदद मांग टीका मय चैन
▪️ एक जोड़ा कनफूल पीली धातु
▪️ एक अदद लैपटॉप LENEVO
नकबजनी चोरी की घटना में प्रयुक्त बरामद सामान का विवरण –
▪️ 13 अदद ब्लेड गोल, एक अदद छेनी
▪️ 2 अदद कटर व रंग नीले
▪️ एक अदद प्लास वरंग लाल काला टेप लगा
▪️ 2 अदद हैक्सा ब्लेड लोहा
▪️ 2 अदद हथौड़ी
▪️ 1 अदद चाबी 11 नम्बर की
▪️ एक अदद लोहा रॉड मय हुक
▪️ एक अदद ग्लैन्डर मशीन ब्लेड लगी हुई
पुलिस टीम में –
▪️ उ.नि. गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी अनिल शर्मा चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी मनीष कुमार चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी गुरमेज चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी दयाल नाथ चौकी बिन्दुखत्ता कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी चन्द्रशेखर कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी मनीष नौटियाल कोतवाली लालकुआं
▪️ आरक्षी भूपेन्द्र शर्मा कोतवाली लालकुआं
▪️ म. आरक्षी तनुजा जोशी कोतवाली लालकुआं शामिल रहे।



