ऐतिहासिक सोमनाथ मेला 2024 के मेला अध्यक्ष चुने गए गिरधर बिष्ट।

भिकियासैंण/माँसी। ऐतिहासिक सोमनाथ मेला 2024 की नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें मेला अध्यक्ष के रुप में प्रधान गिरधर बिष्ट को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट व सुभाष बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंदन रावत, सह कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, सचिव संतोष मासीवाल, उप सचिव शंकर जोशी तथा मीडिया प्रभारी नंद किशोर चुने गए।

ऐतिहासिक व पौराणिक सोमनाथ मेला का आगाज 11 मई को भूमियाँ दिवस के साथ होगा। 12 मई को सल्ट से पहुंचने वाला सल्टिया मेला शुरु होगा, तथा मुख्य बड़ा मेला 13 मई को ओढ़ा भेंटने की रस्म के साथ भव्य होगा व मेले का समापन 19 मई को होगा जो 10 दिन तक चलेगा। यह मेला एक व्यापारिक मेला है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों व शहरों के व्यापारी पहुंचते हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के झूले, वोटिंग व वॉटर गेम्स होंगे।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश चन्द्र आर्य, गोपाल मासीवाल, गजेंद्र सिंह बिष्ट, सीपी फुलोरिया, चंदन बिष्ट, चंदन सिंह रावत, शंकर सिंह बिष्ट, शंकर जोशी, अरविंद बिष्ट, पूरन सिंह, भगवत राम, नंद किशोर, महेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, धीरज रावत, हिमांशु देवतल्ला, नरेश कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *