भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 1 वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा FIR No. 43/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम रोशन लाल आदि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम करणपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- उपनिरीक्षक गंगा राम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हे.कानि. श्री शादाब खान शामिल रहे।



