ए. आई. साइंटिस्ट में सुनहरा भविष्य बनाने की अपार संभावना : डॉ. पडियार।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नाई में हुआ एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम।
नैनीताल। रा. आ. इंटर कॉलेज नाई में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार शाह एवं कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। कैरियर काउंसलिंग के इस कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि, विषय विशेषज्ञ एवं मुख्य संदर्भदाता के रुप में डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार सहायक प्राध्यापक गणित विभाग, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ने सर्वप्रथम छात्र/छात्राओं को शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए उनके कैरियर के प्रति क्या सोच होनी चाहिए, इस पर प्रकाश डाला।

साथ ही उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद किस तरह के विषयों को चुनना चाहिए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल पाठ्यक्रम सह पाठयक्रम की क्या भूमिका अब बन रही है, इस से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। साथ ही डॉ. सुरेंद्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह उपयोगी लगातार होते जा रही है, किस प्रकार से ए. आई. साइंटिस्ट बना जा सकता है, इस से बच्चों का मार्गदर्शन किया और मैथमेटिकल डेटा देकर छात्रों को समझाया की किस क्षेत्र में कितना कंप्टीशन आजकल के समय में हो रहा है।

साथ ही अन्य विषयों का अध्यन करके आगे जीविकोपार्जन हेतु सुनहरा भविष्य किस ओर बनाया जा सकता, इस के बारे में बताते हुए कंप्यूटर साइंस, भूगर्व विज्ञान, और अन्य महत्वपूर्ण कोर्स सी प्लस प्लस, टेंसर फ्लो, जावा, मशीन लर्निंग प्रोसेस अन्य सभी महत्वपूर्ण बातों से छात्र-छात्राओं को अवगत किया, विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर किस प्रकार की जिज्ञासा थी, यह जानने के लिए छात्रों से पूर्व में गूगल फॉर्म भरवा कर उन्हें भविष्य में किस क्षेत्र में खुद को देखना चाह रहे है और किस किस प्रकार के प्रश्ननो के उत्तर वो मुख्य संदर्भदाता से अपेक्षा कर रहे है, इसको जाना गया।

इसके साथ ही छात्रों ने पर्ची के माध्यम से अपनी जिज्ञासा अनुरुप प्रश्नों की जानकारी हेतु प्रश्न लिखकर ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से जाने और छात्रों के प्रश्नों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया, साथ ही विद्यालय की कैरियर गाइडेंस समिति के सदस्यों के द्वारा भी बच्चों के कैरियर संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए समिति का योगदान भी सराहनीय रहा। सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम हेतु उत्सुक रहे तथा प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहें।



