सकारात्मकता, अनुसाशन और धैर्य सफलता की कुंजी है : डॉ. सुरेंद्र पडियार।

राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

नैनीताल। पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी ब्लॉक ओखलकांडा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि और प्रमुख संदर्भदाता के रुप में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में गणित विभाग में कार्यरत डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधित जानकारियां प्रदान की गई और छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।

डॉक्टर सुरेंद्र के द्वारा छात्र-छात्राओं को किस ओर अपना भविष्य के बारे में सोचना चाहिए, इस के बारे में बताते हुए लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा का अर्थ और इस में संतुलन निर्मित कर आगे बढ़ने की सलाह प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने गुरु का महत्व और गुरु से शिष्य के रिश्ते से छात्र-छात्राओं को अवगत किया और कला संकाय विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय के सभी विषयों से किस प्रकार भविष्य आगे बड़ा जा सकता है, इस पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. सुरेंद्र ने छात्र छात्राओं को हर परिस्थिति में सकारात्मक और धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि सकारात्मकता, धैर्य और अनुशासन जिसके भीतर है वो हर क्षेत्र में सफल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही श्री गोविंद सिंह नेगी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और जीव विज्ञान के प्रवक्ता श्री अरुण सिंह मेहरा के द्वारा छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में किस प्रकार भविष्य निर्मित किया जा सकता है, इससे अवगत करवाया। इसके साथ ही अंग्रेजी विभाग की सहायक अध्यापिका अपर्णा जोशी ने भी कला संकाय के संबंधित विषयों से किस प्रकार से कैरियर बनाया जा सकता है, इसके बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त कार्मिक और अध्यक्ष श्री किशन सिंह पडियार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *