शोपीस बना बीएसएनएल टावर, उपभोक्ताओं का हाई पावर।
भिकियासैंण/स्याल्दे। अल्मोड़ा जिले के सीमान्त तहसील स्याल्दे के अंतर्गत पिछले तीन दिन से बीएसएनएल की सेवा ठप पड़ी है, लेकिन विभाग मौन पड़ा है। बीएसएनएल सेवा ठप्प पड़ने से स्थानीय उपभोक्ता काफी परेशान हो गये है, और विभाग के प्रति काफी आक्रोशित है।
स्याल्दे क्षेत्र में तहसील, विकासखण्ड व बैंक, डाक घर समेत चौदह सहकारी व दस के करीब गैर सहकारी संस्थान प्रभावित हो गए है, जो सारे कार्य इंटरनेट द्वारा होता है, ऐसे में कार्य कैसे चलेंगे। दूर-दराज से आने वाले अपना समय निकाल कर मुख्यालय में आते है, लेकिन कार्य नहीं होने से निराश रहते है, और वापस घर लौटना पड़ता है। आजकल शादी/विवाह व अन्य कार्य के लिए बैंक व डाक घर से क्षेत्रवासी पैसे निकलवाने आते है, विभाग की खराब सेवा के कारण काम नहीं हो पाता है, आखिर विभाग क्यों सुध नहीं ले रहा है, जबकि एक मात्र इन्टरनेट सेवा के द्वारा ही लगभग दस हजार उपभोक्ताओं सहित सहकारी संस्थानो को सेवा दे रहा है। यहाँ कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है, ऐसे में कैसे कार्य कर पाएंगे। क्षेत्रवासियों ने तुरन्त उक्त सेवा को सुचारु रखने की मांग की है।



