ग्राम सोली में सौर ऊर्जा लाईटे बनी सफेद हाथी, दीप तले हुआ अन्धेरा।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ग्राम सभाओं में लगे सोलर ऊर्जा लाईटे कुछ माहों में ही दम तोड़ती नजर आर रही है, भारी भरकम हजारों रुपयों की लाईटे खराब नजर आ रही है, लेकिन सम्बधित विकासखंड मौन नजर आ रहा है। विकासखंड भिकियासैंण के अन्तर्गत ग्राम सोली मे पिछले समय विकासखंड के निर्देशन में दर्जनों सौर ऊर्जा लाईटे ठेकेदार के द्वारा लगाये गये, जो अब धीरे-धीरे दम तोड़ती नजर आ रही है।
हजारों रुपयों से खरीदी लाईटे आज अंधेरा होते ही “दीप तले अंधेरा” नजर आकर शोपीस बन गई है, आखिरइसका दोषी कौन है, चन्द पैसो के कमीसनखोरी से घटिया कम्पनी के सौर ऊर्जा लाईटे लगाई गई है। क्षेत्र में जैसे ही अन्धेरा होता है, तो बाघ का खौफ नजर आने लगता हे। घनी झाड़ियों के बीच आबादी वाले क्षेत्र इन दिनों भयभीत है, कभी भी अन्धेरे का फायदा उठाकर बाघ किसी को भी अपना निवाला बना सकता है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र उक्त सौर ऊर्जा लाईटो को ठीक करने की मांग की है। इसकी शिकायत दूरभाष से खंड विकास अधिकारी को भी दे दी गई है।



