राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में आकर्षण का केंद्र रही पोस्टर प्रदर्शनी।

मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। फाउंडेशन के सदस्यों में श्री सोमू त्रिपाठी, श्री आदित्य कोटबागी और जुल्फिकार अली द्वारा पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को पूर्णता देने का प्रयास किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने के उपरांत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जी. सी. पंत ने इस तरह की प्रदर्शनी को विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने वाला बताया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों को आगामी प्रत्येक माह में आगे भी पोस्टर प्रदर्शनी लगाने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद प्रकाश, प्रो. प्रदीप चंद्र आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *