रा. ई. का. पंतस्थली के प्रियांशु नेगी व सिरमोली की छात्रा कुमारी भूमिका भी रही टॉप।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् का हाई स्कूल तथा इंटर का परीक्षा फल घोषित किया गया, जिसमें विकासखंड भिकियासैंण के छात्र – छात्राओं द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में रा. ई. का. पंतस्थली के छात्र प्रियांशु नेगी द्वारा इंटर स्तर पर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 21वां स्थान तथा रा. उ. मा. वि. सिरमौली की छात्रा कुमारी भूमिका द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये गये। सभी विद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा उत्कृष्ठ परीक्षाफल प्राप्त किया गया। विकासखंड भिकियासैंण के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता, पान देव पाठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, टीका सिंह डंगवाल द्वारा सभी सफल छात्र – छात्राओं को ढेर सारी बधाई देकर शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *