राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सरकारी विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि के उद्देश्य से पूरे उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में एक साथ राज्य के उच्च शिक्षाधिकारियों की उपस्थिति में आज बुधवार को शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु प्रवेशोत्सव ब्लॉक – भिकियासैंण के चयनित विद्यालय राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में हर्षोल्लास के साथ डायट प्राचार्य अल्मोड़ा जी. जी. गोस्वामी व खंड शिक्षा अधिकारी – भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता जी व गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शिक्षाधिकारियों के स्वागत के उपरांत, उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रवेशोत्सव 2024 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। नव प्रवेशी बच्चों दिव्यांशु, आरुष, तनिष्का का डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें नव प्रवेश पर शुभकामनाएं दी गयी। तदोपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी जी द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। बच्चों से खूब मेहनत कर अपना भविष्य संवारने की बात को भी प्रमुखता से रखा।

डायट प्राचार्य अल्मोड़ा जी. जी. गोस्वामी द्वारा सभी बच्चों को प्रवेशोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं दी, उन्होंने सरकारी विद्यालयों में अपने पाल्यों को पढ़ाने की अपील की। सभी सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित और योग्य अध्यापक हैं। प्रवेशोत्सव पर सेवानिवृत्त प्राईमरी अध्यापक विद्यालय के संरक्षक नंदकिशोर उप्रेती द्वारा सभी बच्चों को मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ विद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ नियुक्त किये जाने हेतु निवेदन शिक्षा अधिकारियों से की। प्रवेशोत्सव पर विविध पुस्तकों व पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह, गीता उप्रेती द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला व सतीश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर के. डी. धौलाखंडी, ज्योति देवी, देवन्ती देवी, पुष्षा देवी, सन्तोषी देवी, धना देवी, जगत चौनाल, रामदत्त उप्रेती, चंदन कड़ाकोटी, कैलाश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *