50 हजार के गाँजे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पुलिस ने पचास हजार की नशे की सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
बुधवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थाना भतरौंजखान क्षेत्रान्तर्गत मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौंजखान रोड पर मोटरसाइकिल न. UK18L8258 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक शावेज उर्फ शावेद के कब्जे से एक बैग के अन्दर सफेद रंग की पारर्दशी पन्नी में 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त शावेज उर्फ शावेद को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त –
शावेज उर्फ शावेद उम्र 19 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर जिला नैनीताल है।
थाना भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- उ.नि. सुनील कुमार, प्रभारी चौकी भौनखाल थाना भतरौंजखान
2- कानि. देवेन्द्र प्रताप थाना भतरौंजखान
3- कानि. संदीप मलिक थाना भतरौंजखान शामिल रहे।



