गौवंश हत्या मामले में उपजिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को सौंपा ज्ञापन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के मोहनरी-बगडवार में विगत तीन दिन पूर्व गौवंश हत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद मामले में उपजिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन मे लिखा गया है कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपियों में स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों द्वारा आज कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया और पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाये गये, साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी का इस प्रकरण में दोहरा चरित्र सामने आया है। जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी इस मामले को सरकार और प्रशासन की नाकामी बता रही थी और दबी जुबान से कार्यवाही की माँग कर रही थी, वहीं दूसरी और कांग्रेस के कार्यकर्ता ही गौवंश हत्या व तस्करी में संलिप्त है। आक्रोशित लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग की है। लोगों ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति में माता के रुप में पूजनीय है और माता की हत्या करने वाली को कठोर से कठोरतम दंड दिया जाये साथ ही कहा कि इस मामले की आगे भी जाँच की जानी चाहिए, जिससे कि मामले से जुड़े अन्य लोगो का भी खुलासा हों। ज्ञापन देने व प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण दरबान सिंह बिष्ट, बालम नाथ गोस्वामी, पान सिंह मावड़ी, हरीश ध्यानी, जीवन सिंह, रजत सिंह, दिनेश आदि शामिल थे।
एसडीएम भिकियासैंण के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन।
भिकियासैंण। क्षेत्र के मोहनरी-बगड़वार में गत दिनों हुए गौवंश हत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी किए जाने के बाद भाजपा ने मामले में गौवंश हत्यारों को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। साथ ही आज भतरौंजखान, ताड़ीखेत, भिकियासैंण, बेतालघाट सहित तमाम क्षेत्रों में जगह-जगह कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।
गौवंश हत्या प्रकरण पर प्रदर्शन –
गौवंश हत्या प्रकरण पर प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इस प्रकरण में दोहरा चरित्र सामने आया है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी इस मामले को सरकार और प्रशासन की नाकामी बता रही थी, और दबी ज़ुबान से कार्यवाही की मांग कर रही थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही गौवंश हत्या व तस्करी में संलिप्त हैं।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की मांग की है। कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति में माता के रुप में पूजनीय है और माता की हत्या करने वालों को कठोर से कठोरतम दंड दिया जाये। साथ ही कहा कि इस मामले की आगे भी जांच की जानी चाहिए, जिससे कि मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हों। ज्ञापन देने व प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण दरबान सिंह बिष्ट, बालम नाथ गोस्वामी, पान सिंह मावड़ी, हरीश ध्यानी, जीवन सिंह, रजत सिंह, दिनेश आदि शामिल थे।



