रात्रि में भारी बारिश के कारण सड़क, मकान व दुकानों में मलवा आने से एसएसपी अल्मोड़ा ने चनौदा सोमेश्वर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा, पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश।

अल्मोड़ा। रात्रि में अल्मोड़ा, सोमेश्वर से कौसानी रोड पर चनौदा के पास भारी बारिश के कारण काफी बड़े – बड़े पत्थरों के बोल्डर, मलवा आ गया था, जिससे यातायात पूर्ण रुप से बाधित हो गया था।

इसी क्रम में श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज गुरुवार को प्रातः चनौदा सोमेश्वर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व पुलिस बल को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये।

अभी जेसीबी मशीनों द्वारा मलवा हटाकर सड़क खुलवाने का कार्य प्रगति पर है। मलवे में दबे वाहनों को निकाला जा रहा है, यातायात पूर्ण रुप से बाधित है। किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *