राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में संविदा प्रवक्ता के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को पीएचडी की उपाधि की गई प्रदान।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी और वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में संविदा प्रवक्ता के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को भारत में समाजवादी राजनीतिक चिंतक के रुप में चंद्रशेखर की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनकी पीएचडी की मौखिकी परीक्षा में गाइड प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा (निदेशक, डीएसबी परिसर नैनीताल), दीनदयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर से बाह्य परीक्षक के रुप में प्रोफेसर विनीता पाठक रही। मौखिक परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की राजनीति विज्ञान विभाग की संयोजक प्रोफेसर कल्पना अग्रहरि की देखरेख में संपन्न हुई।

इस अवसर पर डीएसबी परिसर नैनीताल, डीन कला संकाय प्रोफेसर पदम सिंह बिष्ट, प्रोफेसर चंद्रकला रावत (हिंदी विभाग), प्रोफेसर निर्मला बोरा ढैला (हिंदी विभाग), प्रोफेसर अनिता कुमारी (गणित विभाग) राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. रुचि मित्तल, डॉ. भूमिका प्रसाद, डॉ. मोहित रौतेला व श्री पंकज नेगी उपस्थित रहे। शोधार्थी मनोज कुमार ने अपना शोध कार्य डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया। मनोज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता स्वर्गीय श्री शान्ती प्रसाद जी और माता श्रीमती बसंती देवी, ससुर श्री सुरेश चंद्र सिलकोटी, सास श्रीमती द्रोपति देवी, पत्नी श्रीमती रेशु और अपनी गुरुमाता प्रो. नीता बोरा शर्मा को दिया।
शोधार्थी द्वारा विशेष आभार अपने बड़े भाई प्रोफेसर पी. सी. चन्याल (भूगोल विभाग), प्रोफेसर मोहन लाल (उप निदेशक शोध विभाग), डॉ. दीपक कुमार (गणित विभाग), डॉ. तारा चंद्र (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ. किरण बिष्ट (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ.रवि कुमार (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ. कैलाश चंद्र (भूगोल विभाग) के प्रति आभार व्यक्त किया। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद, प्रोफेसर डॉ. जी. सी. पंत, डॉ. आनंद प्रकाश, प्रो. प्रदीप चंद्र और कार्यालय प्रभारी श्री शुभम ठाकुर, एवं अन्य कार्मिकों द्वारा बधाई दी गई। अन्य महाविद्यालय से डॉ. खेमकरण सोमन, प्रो. जोगेंद्र चन्याल, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. मोहित जोशी, डॉ. प्रतिभा नेगी, डॉ. हुक्कुम बिष्ट एवं डॉ. संजय दिवाकर ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।



