जल संकट से नहीं मिल रहा लोगों को निजात, हर घर नल, हर घर जल का ग्रामीणों से वसूला जा रहा है बिल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बारिश के बाद भी लोगों को जल संकट से निजात नहीं मिल रही है। ग्रामीण कस्बों में बारिश के बाद भी पेयजल की समस्या लगातार विकराल रुप धारण करती जा रही है। ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति करने के लिए बनाई गई योजनाओं से ग्राम सभा भौनली ग्राम खनोली में विगत सात दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि उससे लगे हुए गांव भौनली, डुमना आदि क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु रुप से चल रही है। खनोली में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं घंटों इंतजार करने के पश्चात ही मुश्किल से लोगों को एक बाल्टी पानी मिलता है। वही हर घर नल, हर घर जल का ग्रामीणों से जल संस्थान हर माह बिल ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम सोली सहित दर्जनों गाँवो में रामगंगा चमड़खान पेयजल योजना पूरी तरह बाधित हो रही है, मात्र एक हफ्ते में एक बार पानी मुश्किल से मिल पा रहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *