जी. आर. चैरिटेबल हैल्थ ट्र्स्ट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

भिकियासैंण/स्याल्दे। जी. आर. चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे द्वारा रामगंगा वैली हाई स्कूल मासी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 148 लोगों का स्वास्थ्य जांच और आँखों की जांच आधुनिक मशीनों द्वारा की गई। शिविर में लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, निःशुल्क ईसीजी और खून की जांचे की गई।

शिविर में प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के डॉक्टर की टीम द्वारा जांच की गई। शिविर को संपन्न कराने में सोमनाथ मेला समिति मासी, व्यापार मंडल अध्य्क्ष मासी, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा, जीवन गोड़ ने अपना सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र के लोगों द्वारा ट्रस्ट का धन्यवाद देते हुए मासी क्षेत्र में भी एक्स-रे, खून की जांच की सुविधा, अल्ट्रा साउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *