माँ कालिका मंदिर में आयोजित स्कन्ध पुराण विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्पन्न।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के रामगंगा त्रिवेणी के समीप स्थित आदि शक्ति माँ कालिका मंदिर में श्रीमद् स्कंद पुराण ज्ञान कथा यज्ञ का समापन हवन यज्ञ, पूर्णाहुति व विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया है। इस मौके पर नगर सहित आसपास क्षेत्रों से पहुँचे भारी संख्या में माँ के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार को कथा कार्यक्रम के समापन मौके पर कथा वाचक गणेश चंद्र उपाध्याय ने व्यास पीठ से कथा श्रवण के महात्मय का सार सुनाते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रृद्धा पूर्वक कथा का रसपान करता है, उसके अनेको कष्टों का निवारण अवश्य होता है। उन्होंने गौमाता, गंगा को संरक्षण देने के लिए जागरुक होने पर जोर देते हुए सभी समाज के लोगों को बढ़ – चढ़ कर आगे आने को कहा।
इस मौके पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने जयकारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया। माँ कालिका मंदिर के पुजारी धर्म गिरी महाराज ने सभी नगर वासियों व क्षेत्रवासियों का इस पुण्य कार्य में सहयोग देने लिए सभी का आभार व्यक्त किया, और ईश्वर से सभी लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह बंगारी, नंदन सिंह, प्रेमसिंह, गोपाल बिष्ट, बालमनाथ, आनंद प्रकाश लखचौरा, बालम सिंह, गोगा दत्त शर्मा, उमेश नैनवाल, यूडी सत्यवली, दिनेश उप्रेती, बसन्त घौधरी, रमेश चौधरी, गिरीश नैनवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, शंकर दत्त फुलारा, आनन्द पधान, गोपाल सिंह, लीला बिष्ट, मीना उप्रेती, दीपा पालीवाल, मीना भारती, रीना सतपौला आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।



