एकता सीएलएफ गुमटी स्याल्दे द्वारा कृषि यन्त्रों का किया गया वितरण।

भिकियासैंण/ स्याल्दे। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप द्वारा अंगीकृत विकास खंड स्याल्दे में स्थित एकता स्वायत्त सहकारिता गुमटी के द्वारा ग्राम संगठनों से जुड़े समूह की महिलाओं को श्रम न्यूनीकरण के अन्तर्गत कृषि यन्त्रों का वितरण किया गया।

बिजनेस प्रमोटर सुनील कुमार ने बताया कि सहकारिता द्वारा समूह की महिलाओं का कार्यबोझ कम करने के लिए श्रम न्यूनीकरण के अन्तर्गत, दरांती, कुदाल, गेंती, फावड़ा, तसलें, ब्रसकटर एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा महिलाओं को समय – समय पर विभिन्न प्रक्षिशण एवं जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें समस्त सीएलएफ स्टाफ में धन सिंह नेगी लेखाकार, एवं समूह प्रोत्साहक देवेन्द्र सिंह, श्याम सिंह ग्राम प्रधान, नींबू गैर कमान चन्द्रा पटवाल आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *