अल्मोड़ा पुलिस लाईन में चल रही नये कानूनों की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, एसएसपी अल्मोड़ा ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

अल्मोड़ा। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशानुसार, नये आपराधिक कानूनों का चार चरणों में जनपद के अधिकारी/कर्मचारी गणों को प्रशिक्षण दिया गया।

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज बुधवार को कार्यशाला के समापन दिवस पर सभी प्रशिक्षकों –

1- ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अल्मोड़ा बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा
2- सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री सोनम सनवाल, अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा
3- सहायक अभियोजन अधिकारी, सुश्री शिखा श्रीवास्तव,अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा
4- उ.नि. ज्योति कुमार आरटीसी 46 वी वाहिनी
5- उ.नि. नरेन्द्र सिंह आरटीसी 31 वी वाहिनी
6- उ.नि. मनमोहन सिंह जनपद उधम सिंह नगर
7- उ.नि. संजय गौड़ एटीसी हरिद्वार की सराहना करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत के नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भली-भाँति प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी गणों द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला के अनुभवों को साझा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम पुलिस लाईन अल्मोड़ा, निरीक्षक एसआईयू, सुरेश चन्द्र सहित जनपद पुलिस से अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *