पहल संस्था द्वारा देघाट में सिलाई – कढ़ाई का किया शुभारंभ।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पहल संस्था द्वारा देघाट में स्वर्गीय अम्बादत जोशी सिलाई – कढ़ाई एवं ट्रेडिशनल वस्तु निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें तमाम तरह के वस्त्रों का निर्माण करना प्रशिक्षुओं को सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश पपनोई ने अपने विचारों से पहल संस्था के कार्यों की प्रसन्नता व्यक्त की तथा संस्था को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह बंगारी ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
अंत में अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को और बेहतर करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. नवीन जोशी ने पहल संस्था के 14 सालों के इतिहास पर विस्तृत चर्चा एवं बातें रखीं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर भी प्रकश डाला और सभी को पहल संस्था के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर भुवन चंद्र नैनवाल, प्रेम बल्लभ बहुगुणा, शंकर दत्त पपनोई, गिरीश भंडारी, रवि राम, नारायण सिंह मेहरा, किशोर कुमार, महेश बडोला, धीरेन्द्र चौहान, दिनेश चंद्र, प्रभु दयाल, वीरेंद्र सिंह, संजय भण्डारी, मोहन चंद्र, दिवाकर पंचौली, भुवन गिरी, पंकज मंडल, प्रयाग जोशी, भीम सिंह मैठानी, किशोर मंमगाई, बालादत्त पांडे, लीलाधर जोशी, भुवन गिरी, सुमन ढौडियाल, बीना उपाध्याय, उमा मनराल, मंजू तिवारी, दीपा आर्या, भगवती मनराल, शांति जुयाल, पार्वती देवी, भगवती जोशी, मीना जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।



