एम. बी. पी. जी. कॉलेज में अपर सचिव ने किया औचक निरीक्षण।

हल्द्वानी (नैनीताल)। अपर सचिव उच्च शिक्षा डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य रुप से महाविद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें मूल्यांकन प्रक्रिया तथा मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न चरणों पर चर्चा करते हुए मूल्यांकन को कम समय में तथा मूल्यांकन मानकों में पूर्ण सतर्कता बरतने की बात कही गई। इसके साथ ही प्राध्यापकों द्वारा मूल्यांकन में आ रही समस्याओं को भी सुना।

अपर सचिव का कहना है कि शासन की प्राथमिकता सत्र नियमित करना है जिसके लिए परीक्षा अवधि तथा मूल्यांकन अवधि को कम समय में पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही समय पर परीक्षाफल घोषित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में अगले पड़ाव पर समय से प्रवेश मिले और सत्र नियमित किया जा सकें तथा छात्र-छात्राओं को अन्य विश्वविद्यालय में भी प्रवेश लेने के लिए समय पर अंक तालिका व प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव द्वारा महाविद्यालय की समस्त कार्मिकों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी चैक की गई तथा महीने भर के अटेंडेंस की प्रति भी प्रिंट निकाल कर अपने पास संरक्षित रख ली गई। इस दौरान अपर सचिव द्वारा शिक्षकों को समय पर आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कर छात्र-छात्राओं का सतत मूल्यांकन करने की बात कही व सत्र नियमित करने के लिए सभी शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा की बात कही। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी. आर. पंत द्वारा अपर सचिव उच्च शिक्षा व सहायक निदेशक गोविंद पाठक का स्वागत किया गया। इस दौरान अपर सचिव द्वारा रसायन विज्ञान व वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *