राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के लिए 6 बच्चों ने पास की परीक्षा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया का प्रवेश परीक्षा परिणाम इस बार विकासखण्ड सल्ट का काफी अच्छा रहा। परीक्षा में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला से जीवन सिंह रावत व मीनाक्षी टम्टा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैणमानुर से मानवी व मीनाक्षी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलीहीत से माधुरी भट्ट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेवलगाँव से नेहा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमकना की मीनाक्षी ने राजीव गाँधी नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।

प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ढेर सारी बधाई दी है। अध्यापक लोकमणि करगेती, हरीश बिष्ट, शिवकुमार सिंह, मोहित बिष्ट, सुशीला भट्ट, मनोज धानिक, मंजु बिष्ट, अंजना पन्त, विमला ढौडियाल और हिम्मत सिंह को खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र शाह ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। वहीं शिक्षकों से कहा है कि भविष्य में भी विद्यालयों के द्वारा शैक्षिक संवर्धन के प्रयास किए जाते रहेगें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *