पेयजल को लेकर विधायक जीना ने की अधिकारियों के साथ बैठक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र मे भीषण गर्मी के चलते पेयजल समस्या को लेकर विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा अपने आवास में जलनिगम, जलसंस्थान तथा यांत्रिक विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक की। बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पेयजल योजनाएं विधिवट संचालित रखी जाएं। वर्तमान में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है, सभी ग्राम वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएं। श्री जीना ने सम्बधित ठेकेदार तथा विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध तरीके से जो भी लोग पेयजल योजना में छेड़खानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएं व विभागीय सहायक अभियंता अपर अभियंता योजनाओं की देख रेख हेतु कार्यवाही करें।

बिजली कटौती से पंप नहीं चल पा रहे हैं इसकी देखरेख होनी है। विधायक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि विशेष रुप से विद्युत आपूर्ति का ध्यान रखा जाएं। बैठक में जलनिगम के अधिशासी अभियंता समीर प्रताप सिंह, सहायक अभियंता महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रामनगर मनोज कुमार गंगवार, सहायक अभियंता यांत्रिक शाखा पेयजल निगम अल्मोड़ा अरविंद नेगी के साथ ही अपर सहायक अभियंता व विधायक के निजी सचिव हरीराम आर्य, श्रम बोर्ड के सदस्य सुरेश कड़ाकोटी, भगवत बोरा, महेंद्र सिंह, एडवोकेट करन जीना आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *