विधायक महेश जीना ने लोक सभा चुनाव के मथ्ये सल्ट बूथो की करी समीक्षा बैठक।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विधायक सल्ट महेश जीना ने सल्ट मंडल के 38 बूथों की समीक्षा की। पूरे बूथ में लोक सभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के विजयी होने पर सबका आभार व्यक्त कर ढेर सारी बधाई दी। बूथ अध्यक्षों द्वारा विधायक महेश जीना का गरम जोशी के साथ स्वागत किया गया और कहा आने वाला भविष्य हम सबका सुखमय होगा, जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हम सब प्रयासरत रहेंगे। बूथ अध्यक्षों द्वारा पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समस्या भी रखी। विधायक द्वारा सबको आश्वस्त किया कि वे लगातार विभागीय अधिकारियों के संम्पर्क में है, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि जनता की समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जायेगा। आगामी समय में विधायक निधि से संपर्क मार्गों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिह, भगवत बोरा, हरीराम आर्य, सुरेश कड़ाकोटी, हरीश कोटिया, मोहन राम, रमेश कांडपाल, करन जीना मोहित जीना आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *