राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
हल्द्वानी (गौलापार)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार के एनएसएस इकाई द्वारा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज प्राचार्य महोदय प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास तथा योग जागरुकता रैली आयोजित की गई।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी ने स्वयंसेवियों को विविध योगाभ्यास जिसमें प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, शीर्षासन आदि का अभ्यास कर स्वयंसेवकों को उत्तम जीवन यापन में योग का मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया और योग जागरुकता के तहत स्वयंसेवकों ने रैली का भी आयोजन किया।
प्राचार्य महोदय द्वारा योग दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2014 में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता देते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया। साथ ही योग को जीवन में एक आदत के रुप में सम्मिलित करने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवक गीता, राहुल, मनीष, निकिता, किरण, एनएसएस स्वयंसेवक और महाविद्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।



