राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में डॉ. सुशीला सूद के अदेशानुपान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचएन श्री माताजी निर्मला देवी फाउंडेशन से श्री आर्यष डंगवाल जी, श्रीमती अरुणा गोयल जी, मनोज कुमार जी, जयदीप जी और देवेंद्र सिंह जी तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सोमू त्रिपाठी, अब्दुल रहीम और संदीप आर्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और महाविद्यालय के कर्मचारियों को योग की महत्ता बताते हुए योग के विभिन्न आसन करवाएं गए।
योग शिक्षिका श्रीमती अरुणा गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से प्रारंभ की तथा योग के अनेक विधाएं करवाएं गए। गोयल ने कहा कि वर्तमान में अनियमित खानपान और जीवनशैली के कारण मनुष्य और समाज गंभीर रुप से रोग ग्रस्त है। ऐसे में जीवन की शुद्धि, समाज और प्रकृति की स्वच्छता के लिए योग का महत्व दिनों – दिन बढ़ता जा रहा है। वास्तव में योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर को सशक्त करता है।
आर्यष डंगवाल जी ने वर्तमान योग और आध्यात्मिक योग पर जोर दिया। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सोमू त्रिपाठी ने योग के बारे में बहुत जरुरी जानकारी सांझा की और बताया कि प्रातः काल में योग करने से शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है। मनोज कुमार और अब्दुल रहीम ने योग और शिक्षा पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री शुभम ठाकुर, मो. नफीस, श्री राकेश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, श्री जगदीश चंद्र, श्री हरीश चंद्र एवं एनएसएस के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



