जनसमस्याओं को लेकर दौला में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी।

भिकियासैंण। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती द्वारा क्षेत्र में भीषण जल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर मेन बाजार दौला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज शुक्रवार को भी जारी रहा। आज तृतीय दिवस में समिति के सह संयोजक मनोज भाकुनी त्रिलोक सिंह भाकुनी अनशन में बैठे।

आज समिति के साथ वार्ता तहसील दार द्वाराहाट तितिक्षा जोशी की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के मध्य हुई। समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता विफल रही। आन्दोलन उचित समाधान नहीं होने तक अनवरत रुप में जारी रहेगा। वार्ता में द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक महेश नेगी भी उपस्थित रहे। वार्ता में विभागीय अधिकारियों में ई. ई. पेयजल निगम नौला एस. पी. सिंह, ई. ई. जल संस्थान रानीखेत सुरेश ठाकुर, विद्युत विभाग से एसडीओ अरुण कुमार उपस्थित रहे। वहीं समिति की ओर से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरीराम आर्य, पी. सी. मिश्रा, जगदीश घुगत्याल, मनोज भाकुनी, गणेश पालीवाल, हेमा नेगी, प्रकाश चन्द्र, कमल किशोर, भूपाल मेहता, आनन्द मठपाल, राम सिंह, हेमा नेगी, महेश आर्य, भउबन पाठक, प्रकाश नेगी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *