नगर पंचायत भिकियासैंण के रा. ई. का. भिकियासैंण के परिसर में मनाया गया योग दिवस।
भिकियासैंण। आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज भिकियासैंण के परिसर सहित आस-पास के क्षेत्रों में योग दिवस का आयोजन किया गया। विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने योग से होने वाले अनेक फायदे बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट मुख्य योग शिक्षक व शंकर फुलारा ने योग के अलग-अलग आसन बताकर उनके महत्व को बताया।
इस मौके पर बालम नाथ, दिनेश घुघत्याल, हीरा नेगी, प्रेम रावत, गीता गोस्वामी, शांति रावत, भूपेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिला कोषाध्यक सुरेश फर्त्याल, युवा मोर्चा जिलाध्यक पावस जोशी, नीता गोस्वामी, मधुबाला कांडपाल, जानकी रावत, भावना मेहरा, किरन रावत, गणेश राम आर्य, गोपाल बिष्ट, मंडल महामंत्री भूपेंद्र बिष्ट, संजय बंगारी, मनोज सती, नीरज बिष्ट आदि शामिल रहे।



