सल्ट थाने में कार्यरत कॉन्सटेबल निरीक्षक हरपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट में नियुक्त कानि. हरपाल सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है, मृत्यु पर पुलिस प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है। मृतक मूल रुप से ग्राम मझरा रहमतुल्ला पो. केलाखेड़ा, थाना केलाखेड़ा, उधमसिंहनगर के निवासी थे, जिनकी विगत दिवस बाथरुम में फिसलने से सिर में चोट लग गई थी, जिनका कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी असामयिक निधन हो गया है।

कानि. स्व. श्री हरपाल सिंह वर्ष 1993 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें, तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उनके अशामायिक निधन पर एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *