पेयजल, बिजली की समस्या को लेकर दौला में 5वें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौरा घुघूती का आज रविवार को 5वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। आज जोधा सिंह खत्री ग्राम घुघूती व कुन्दन सिंह बिष्ट घुघूती क्रमिक अनशन में बैठै। समिति एवं क्षेत्रीय जनता अपनी मुख्य मांगे पेयजल, विद्युत, सड़क सुधारीकरण को लेकर शासन – प्रशासन के रवैये से काफी परेशान हैं।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा की मुख्य समस्या पेयजल की है। वहीं पूर्व बीडीओ हरीराम आर्या ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पेयजल योजना के पुनर्गठन की माँग करते आ रहे है, लेकिन शासन – प्रशासन मौन बना है, अब किसी भी तरह समझौता नहीं किया जायेगा। आंदोलन में आज महिला मंगल दल घोघिया, मटेला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी की व अपना समर्थन व्यक्त किया, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर पी. सी. मिश्रा, ललित रावत, नरेंद सिंह, भूपाल मेहता, उमाकांत खुल्बे, गोपाल सिंह भाकुनी, राजेन्द्र सिंह, चंदन सिंह मेहरा, महेश आर्या, भुवन पाठक, दलीप सिंह, मदन सिंह, कमल सिंह, मोहन सिंह, हर सिंह, कृपाल सिंह, जगमोहन सिंह, आनंद सिंह, कमला देवी, भगवती देवी, हेमा देवी, दीपा देवी, यशोदा देवी, नन्दी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *