हंस फॉउंडेशन द्वारा 26 जून को आयोजित होगा भिकियासैंण में निःशुल्क नेत्र शिविर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। हंस फॉउंडेशन सतपुली पौड़ी गढ़वाल द्वारा 26 जून को नगर पंचायत भिकियासैंण के बडियाली में डॉ. केवल जोशी क्लीनिक में 11 बजे से – 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आँखो की जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए प्रकिया की जायेगी, जिसमें हॉस्पिटल तक लाने – जाने की व्यवस्था संस्था की होगी। उक्त जानकारी संस्था के रमेश चन्द्र थपलियाल ने दी। क्षेत्र व संस्था के सभी सहयोगियों ने उक्त शिविर का क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निःशुल्क लाभ उठाएं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *