राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में देवभूमि उद्यमिता विकास की 12 दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

कालाढूंगी/कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में देवभूमि उद्यमिता विकास की 12 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत जी ने किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के छात्रों समेत क्षेत्र के अन्य 18 से 45 वर्षीय उद्यमी भी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. नवीन भगत, कार्यक्रम संयोजक डॉ. बिंदिया राही तथा विशेषज्ञ श्नी चारु चंद्र उप्रेती, श्रीमती किरण जोशी तथा श्नी अपर्ण जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर के की गई। इसके उपरांत महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की भूमिका देते हुए सर्वप्रथम विशेषज्ञ श्रीमती किरन जोशी ने छात्रों को 12 दिवसीय कार्यक्रम की पृष्टभूमि से अवगत कराया, उन्होंने उधयमियों को जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। श्री चारु चन्द्र जोशी ने उद्यमिता के अर्थ को विस्तारपूर्वक बताया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने छात्रों से ये अपेक्षा की कि इन बारह दिनों में इस शिविर का लाभ उठायेंगे और उद्यमिता के गुणों को सीखेंगे। डॉ. हरीश चन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. आलोक पाण्डे, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. परितोष उप्रेती, श्नी दीपक नौगाई आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *