सल्ट के झिमार डोटियाल में मार्ग पर कार के गिरने से 5 माह के मासूम बच्चे की मौत, परिजनो में मचा कोहराम।

अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के झिमार डोटियाल मार्ग पर 1 कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक 5 महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है व कार में सवार 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार की शाम पौड़ी गढ़वाल निवासी अमित नेगी अपनी कार से कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल के आसूंगाड़ जा रहे थे। कार में उनकी भाभी किरन, 5 महीने का भतीजा अंश और किरन की मां सरोजनी देवी सवार थी। बताया जा रहा है कि गौलीखाल वाला मार्ग खराब होने के कारण अमित ने डोटियाल होते हुए जाना उचित समझा। लेकिन देर शाम अमित डोटियाल जाने वाले मार्ग पर अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, और कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई। किरन ने घटना की जानकारी फोन से परिजनों को दी। घटना के बाद उनके भाई ने पुलिस से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सल्ट थाने के टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए। बमुश्किल से हादसे वाले स्थान का पता चला, और वहां रेस्क्यू शुरु कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

थाना सल्ट से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम अल्टो कार संख्या UK15B8057 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 की मदद से सीएचसी देवालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों नें 5 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया व घायल अमित, किरन, सरोज का उपचार किया जा रहा है। ये सभी एक ही परिवार के दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार निवासी हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *