पांचवें दिन भरसोली के प्राचीन शिव मन्दिर में विष्णु पुराण कथा में भगवान श्री राम चन्द्र जी के जीवन का किया सुन्दर वर्णन।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय शिव मन्दिर में पांचवें दिन भी श्री विष्णु पुराण कथा में व्यास नन्दाबल्लभ पन्त द्वारा सूर्यवंश में जन्मे सभी राजाओं के जीवन पर प्रकाश डाला तथा भगवान श्री राम चन्द्र के जीवन चरित्र का सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सत्कर्म करने से ही सतफल की प्राप्त होती है, सतकर्म से ही राजा भगीरथ माँ गंगा को धरती पर लेकर आए और अजर – अमर हो गए।

कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी कुमालेश्वर द्वारा विधि – विधान से पूजा – अर्चना की गई। कथा श्रवण के साथ सावन माह की आगमन पर श्रद्धालुओं का ताता मन्दिर में पूजा – अर्चना हेतु लगा रहा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कथा व्यवस्था हेतु बचे सिंह बंगारी, बालम सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, प्रताप सिंह डंगवाल, खुशाल सिंह बंगारी व कुन्दन सिंह पालीवाल चन्द्रकिशोर भिरकनी आदि जुटे है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी, चम्याडी कविता गिरी, लालनगरी अशोक कुमार तिवारी ने भी कथा में प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *