राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापर में मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने हेतु हुआ शिविर आयोजन।

हल्द्वानी (नैनीताल) राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के दिशा निर्देशन में आज मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उपस्थित छात्राओं को कैंपस एंबेसडर डॉक्टर सुरभि गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात शिविर में संदर्भ दाता के रुप में गौरीशंकर कांडपाल (कोऑर्डिनेटर स्वीप) एवं ललित पांडे (कोऑर्डिनेटर स्वीप) द्वारा घर पर ही बैठे – बैठे मिनटों में वोटर आईडी बनाए जाने के विषय में बताया गया। गौरी शंकर कांडपाल द्वारा विस्तार में पूरी प्रक्रिया का वर्णन किया गया, साथ ही मोबाइल से डेमो भी चरणबद्ध तरीके से छात्र – छात्राओं को समझाया गया। कैंपस एंबेसडर डॉक्टर सुरभि गुप्ता द्वारा तनुजा दिवाकर छात्रा बी. ए. थर्ड ईयर एवं धीरज गढ़कोटी छात्र बी. ए. थर्ड ईयर को वॉलिंटियर्स नामित किया गया एवं छात्र – छात्राओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *