राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में नवीन सत्र 2024-25 में प्रवेश के प्रचार – प्रसार हेतु चलाया अभियान।
कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में प्राध्यापकों के द्वारा नवीन सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए आज कोटबाग में प्रचार – प्रसार अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत ने स्वयं प्रचार – प्रसार की बागडोर संभाली।

समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने प्राचार्य प्रोफेसर नवीन भगत जी के साथ कोटाबाग बाजार, समस्त साइबर कैफे, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पोस्ट ऑफिस, बैंक एवं अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों पर जाकर कोटाबाग महाविद्यालय में प्रवेशार्थियों को प्रवेश लेने के लिए अपील की। उन्होंने महाविद्यालय की खूबियां महाविद्यालय की सुविधाओं के बारे में आम जनता को बताया और अपील करी कि कोटाबाग महाविद्यालय में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश लें।

वर्तमान में महाविद्यालय कला संकाय के नौ विषयों के साथ एवं स्नातकोत्तर पर दो विषयों के साथ संचालित है। महाविद्यालय में पठन-पाठन का संपूर्ण माहौल है। शत-प्रतिशत प्राध्यापक महाविद्यालय में उपस्थित हैं। महाविद्यालय के पास अपने चार भवन हैं। पुरुष एवं महिला शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था है। छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल की पर्याप्त सुविधाएं हैं। समस्त कक्षा-कक्ष में फर्नीचर आधुनिक उपकरण विद्युत उपकरण पंख आईटी आदि प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है। स्मार्ट कक्षाओं की भी समुचित व्यवस्था है।
महाविद्यालय में क्रीडा गतिविधियां, रोवर रेंजर गतिविधियां, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियां, करियर काउंसलिंग की गतिविधियां, सांस्कृतिक गतिविधियां, भूगोल की अत्याआधुनिक लैब के साथ-साथ आध्यात्मिक वातावरण महाविद्यालय को विशेष दर्जा दिलाता है।

महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। महाविद्यालय को नेक संस्था द्वारा बी ग्रेड प्राप्त है, जोकिं राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के पास अपना वॉलीबॉल ग्राउंड, हैंडबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन ग्राउंड के साथ-साथ एथलीट ग्राउंड भी उपलब्ध है। महाविद्यालय में टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, जूडो के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं।
समर्थ के नोडल अधिकारी डॉक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि महाविद्यालय में 240 सीटें प्रवेशार्थियों के लिए रिक्त हैं और सभी इंटर पास विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में प्रवेश लें। यहां पर अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है।



