राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ (नैनीताल) में गाँधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ (नैनीताल) में गाँधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के बाद महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पण की गई। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्टाफ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

प्राचार्य डॉ. नगेन्द्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी स्वच्छता को जीवन का सर्वोपरि गुण मानते थे एवं यह भी कहा जाता है कि स्वच्छ पर्यावरण से स्वस्थ शरीर बनता है एवं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण करने, वृक्षों की रक्षा करने एवं पर्यावरण की सुरक्षा करने का भी संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. माया शुक्ला, डॉ. संध्या गड़कोटी, डॉ. निर्मला रावत, श्रीमती नीमा पंत, सुश्री दीप्ति, श्री कुन्दन गोस्वामी, श्री गणेश बिष्ट, श्री प्रेम भारती एवं महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *