8 लोगों से लगभग 1.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार, दिल्ली से धर दबोच लाई पुलिस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद अल्मोड़ा में पुलिस ने 1.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनाँक 27/10/2024 को वादी पंकज प्रकाश द्वारा तहरीर दी गई कि विपिन चमोली द्वारा वर्ष 2021 से विभिन्न तिथियों पर लगभग 88 लाख रुपए की एक फार्मा कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच व झांसा देकर ले लिए थे, जिसमें से कुछ धनराशि वापस कर दी थी और 29 लाख की धनराशि हड़प ली हैं जिस आधार पर थाना भतरौंजखान में एफआईआर नंबर 42/2024 पंजीकृत की गई थी।

विवचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्त द्वारा वादी सहित कुल 8 लोगों से लगभग 1.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसके बाद एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौंजखान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल की जा रही थी। अभियुक्त द्वारा पहचान और निवास बार-बार बदला जा रहा था। सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों से दिनाँक 05/07/2025 को लाजपत नगर दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त विपिन चमोली 29 वर्ष पुत्र दिनेश प्रसाद चमोली निवासी जुगड़गांव तहसील न्यू-टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवास 3/614 टॉप फ्लोर दक्षिण पुरी अंबेडकर नगर दक्षिण दिल्ली को वादी पंकज प्रकाश से 88 लाख व अन्य 7 लोगों से लगभग 97 लाख रुपए कुल 8 लोगों से लगभग 1.85 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर ठगे थे।

पुलिस टीम में –
1- उप.नि. मीना आर्या थाना भतरौंजखान
2- हेड कानि. राजा राम थाना भतरौंजखान
3- कानि. नीरज पाल थाना भतरौंजखान
4- कानि. बलवन्त प्रसाद सर्विलांस सैल शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *