डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय सामान्य शिविर हुआ आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. साबिर हुसैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुआ।

इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वयंसेवियों द्वारा घास व झाड़ियों का उन्मूलन कर परिसर में सौंदर्यकरण किया गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. सोनम ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. गौरव, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. इंदिरा, पूरन जलाल सहित समस्त कर्मचारी वर्ग एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *