वैशाली सेक्टर-04 में विराट हिंदू सम्मेलन–2026 का हुआ भव्य आयोजन।

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-04 स्थित सेंट्रल पार्क में आज रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर वेदमुती गिरि महाराज (पंचायत अखाड़ा निरंजनी) ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदू बटेगा तो देश कटेगा, हिंदू जातियों में नहीं बंटें। एक रहोगे तो नेक रहोगे और नेक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे।”
वहीं, विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी नंदराज महाराज (पंचायती आशाराम निरंजन) ने कहा कि परिवार में सनातन संस्कारों के प्रति दृढ़ निश्चय से ही एक संगठित समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता विनय, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख, मेरठ प्रांत (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष अर्थात 100 वर्षों की साधना का सार यही है कि संघ ने केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के चरित्र निर्माण का प्रयास किया है।
इस अवसर पर चंद्रभानु, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख द्वारा पंच परिवर्तन विषय पर सारगर्भित विचार रखे गए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई, जिनमें नारायणी वीर रस प्रदर्शन, बाल सिंह गर्जन प्रस्तुति, युवा शौर्य प्रदर्शन एवं वेद संगीत उद्बोधन शामिल रहे। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भारत माता आरती तथा भंडारा प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *