VVIP का स्वागत भी शानदार, व्यवस्था भी बेहतरीन—एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में ट्रैफिक रहा पूरी तरह कंट्रोल।

जब जिम्मेदारी हो बड़ी—एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. खुद उतरे मैदान में, ट्रैफिक व्यवस्था की ली कमान।

हल्द्वानी (नैनीताल)। रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह शनिवार, दिनांक 21 मार्च 2026 को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे।

हल्द्वानी आगमन पर उनका स्वागत उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा भी किया गया।

रक्षा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद नैनीताल में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके फलस्वरुप भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रुप से फील्ड में उपस्थित रहे तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करते रहे।

साथ ही, उन्होंने जनपद की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।

उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी समन्वय के चलते रक्षा मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उच्च स्तर की जिम्मेदारी एवं समर्पण का परिचय दिया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *