राजकीय इंटर कॉलेज बसेड़ी में स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित।

भिकियासैंण। भारतीय योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए संचालित भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुर्विद्या मिशन के अन्तर्गत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बसेड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के आधार पर दैनिक आहार-विहार, स्वप्नावबोध, योग के अनुसार स्वस्थ जीवन यापन के टिप्स दिए गए। विरुद्ध आहार और उनके दुष्परिणाम, ऋतुचर्या के अनुसार पथ्यापथ्य भोजन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
डॉ. ललित सिंह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरकिंडा के सहयोग से डॉ. रामेश्वरी आर्या राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मणुली एवं आलोक कुमार चौहान, समीर कुमार तिवारी, दीपचंद्र, बलवन्त सिंह नेगी, किशोर कुमार, नवीन बलोदी, मैडम जैबुल निशा, जानकी उप्रेती, सुमन चौधरी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



