पशुपालन विभाग की विशाल गोष्ठी का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण/स्याल्दे। माननीय मुख्यमंत्री राज्य पशु धन मिशन योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड मुख्यालय स्याल्दे में विशाल गोष्ठी का आयोजन पशुपालन विभाग के तत्वावधान में लगाया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मर्तोलिया द्वारा पशुपालन विभाग की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र के विधायक द्वारा अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित महिलाओं को अवगत किया गया कि योजना में सभी प्रतिभाग कर पशुपालन को बढ़ावा दें, ताकि पशुपालन से हमारे रोजगार के अवसर बढ़ सकें, व दूध का उत्पादन भी हो सकें। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, हदयेश मेहरा, पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, प्रेमगिरी गोस्वामी, हरीराम आर्य, स्थानीय बैंको के मैनेजर के साथ ही भारी संख्या में पशु पालक व महिलाएं उपस्थित रही।



