देघाट क्षेत्र में ग्राम मल्ला भाकुड़ा के पास जंगल में लगी भीषण आग।
भिकियासैंण/स्याल्दे। देघाट के मल्ला भाकुड़ा के पास के जंगलों में भीषण आग लग गयी है। थाना देघाट में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मल्ला भाकुड़ा के पास जंगल में भीषण आग लगी है, जो तेजी से गांव की तरफ फैल रही है। सूचना पर देघाट पुलिस के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां आग लगभग एक किमी तक फैली हुई थी, और गांव की तरफ बढ़ रही थी। देघाट पुलिस के कर्मचारियों द्वारा ग्राम वासियों के साथ मिलकर लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रुप से बुझाया, जिससे गांव को आग के संभावित खतरे से बचाया गया।
देघाट पुलिस की तत्काल सहायता पाकर ग्रामवासियों ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में अपर उ.नि. राजवीर सिंह, हेड कॉन्सटेबल अमित कुमार व हेड कॉन्सटेबल मनोज पांडे शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














